किसी बच्चे के जन्म के बाद आप अपने बच्चे का नाम(Hindu Baby Boy Name) रखना चाहते है। आइए जानते हैं १० हिन्दू बच्चे का नाम(Hindu Baby Boy Name) और उसका मतलब क्या होता है।
आरव:
आप अपने बच्चे का नाम आरव रख सकते हैं। आरव का मतलब शांत सुशील होता है. मशहूर फिल्म स्टार अक्षय कुमार के बेटे का नाम आरव है।
आर्यन:
आर्यन का मतलब शुद्ध या सात्विक होता है। आर्यन शब्द ताकत और हिम्मत को प्रदर्शित करता है। हमारे पूर्वज आर्यन ही कहलाते थे जिनके नाम पर भारतवर्ष का नाम आर्यव्रत पड़ा था।
मशहूर फिल्म अभिनेता शाहरुख़ खान के बेटे का नाम आर्यन है।
कियान:
कियान का मतलब समुद्र होता है जो कि समुन्द्र जैसा विशाल और गहरा व्यक्तित्व का बोध करवाता है
रोहन :
रोहन का मतलब चढ़ाना और आगे बढ़ना होता है। रोहन शब्द किसी के व्यक्तिव को आगे बढ़ने और सफल होने का परिचायक होता है।
मशहूर क्रिकेटर सुनील गावस्कर के बेटे का नाम रोहन गावस्कार है जो कि भारत के लिए अंतरास्ट्रीय क्रिकेट मैच भी खेल चुके हैं।
ईशान :
ईशान का मतलब सूर्य होता है। ईशान नाम किसी के जोशीला और शुद्ध होने का परिचायक होता है। मशहूर अभिनेता शहीद कपूर के सौतेले भाई का नाम ईशान खट्टर है।
सिद्धार्थ :
सिद्धार्थ का मतलब सूर्य जैसा तेजश्वी होता है. किसी बच्चे का नाम सिद्धार्थ होने का मतलब वह बुद्धिमानी और ज्ञान का परिचायक है। सिद्धार्थ रॉय कपूर प्रसिद्द अभिनेता है.
राघव :
राघव भगवान राम को कहा जाता है। किसी बच्चे का नाम रघु रखने का मतलब है वह हिम्मत और ताकत का परिचायक है।
कबीर:
कबीर शब्द का मतलब महान या शुद्ध होता है। किसी बच्चे का नाम कबीर होने का मतलब वह महानता और शुद्धता का परिचायक है।
अर्जुन :
अर्जुन पांच पांडवों में से एक थे। अर्जुन शब्द का अर्थ तेजस्वी होता है। किसी बच्चे नाम अर्जुन होने का मतलब वह बच्चा तेजस्वी और साहस का परिचायक है.
बोनी कपूर के बेटे और मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर का नाम आपने सुना होगा। बॉलीवुड के मोडल से अभिनेता बने अर्जुन रामपाल का नाम भी अपने सुना होगा।
विहान:
विहान का अर्थ सुबह की बेला है। भारत के बहुत से हिस्से में सुबह को विहान बोला जाता है। जैसे विहान शब्द का प्रयोग बिहार में बहुत ज्यादा होता है।
किसी बच्चे का नाम विहान रखने का मतलब वह एक नए शुरुआत का परिचायक है।
