बिहार राज्य के जिलों में ग्राम कचहरी सचिव (Bihar Gram Kachahari Sachiv) के रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है.
ग्राम कचहरी सचिव(Bihar Gram Kachahari Sachiv) के रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 29 जनवरी 2025 निर्धारित है।
ग्राम कचहरी सचिव(Bihar Gram Kachahari Sachiv) के रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थी जल्द से जल्द ऑनलाइन माध्यम से ग्राम कचहरी सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती फॉर्म भर लें।
ग्राम कचहरी सचिव भर्ती कहा से आवेदन करे | Where to Apply for Bihar Gram Kachahari Sachiv Bharti
आवेदन पत्र पंचायती राज विभाग बिहार सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट ps.bihar.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है।
ग्राम कचहरी सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती शैक्षिक योग्यता | Bihar Gram Kachahari Sachiv Bharti Education Qualification:
बिहार ग्राम कचहरी पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण किया हो या राज्य सरकार द्वारा घोषित समकक्ष अर्हता प्राप्त की हो।
ग्राम कचहरी सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती आयु सीमा | Bihar Gram Kachahari Sachiv Bharti Age Limit:
इसके साथ ही अनारक्षित वर्ग की अधिकतम आयु 35 साल, पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग की 40 वर्ष, अनारक्षित (महिला)/ अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति की 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ग्राम कचहरी के पद पर पूर्व में काम कर चुके अभ्यर्थी के लिए अधिकतम आयु 55 साल तय की गई है।
ग्राम कचहरी सचिव पोस्ट | Bihar Gram Kachahari Sachiv Bharti Post:
भर्ती के माध्यम से जिले के अनुसार कुल 1583 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
ग्राम कचहरी सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती चयन प्रक्रिया | Bihar Gram Kachahari Sachiv Bharti Selection Process:
बिहार राज्य सरकार की ओर से यह भर्ती भर्ती संविदा के आधार पर की जा रही है।
भर्ती के लिए चयन इंटरमीडिएट की योग्यता के आधार पर किया जायेगा।
ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवारों को 10 प्रतिशत अंकों एवं पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके अभ्यर्थियों को 20% अंकों की अधिमानता प्रदान की जाएगी।
ग्राम कचहरी सचिव वेतन | Bihar Gram Kachahari Sachiv Bharti Salary:
खाली पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 6000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा।
ग्राम कचहरी सचिव भर्ती आवेदन प्रक्रिया | Bihar Gram Kachahari Sachiv Application Process:
- बिहार ग्राम कचहरी सचिव भर्ती आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ps.bihar.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको भर्ती से जुड़े ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपको Click Here to Online Apply पर क्लिक करके New Registration पर क्लिक करना होगा और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- अंत में अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
ग्राम कचहरी सचिव भर्ती आवेदन फीस | Bihar Gram Kachahari Sachiv Bharti Application Fees:
इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी पुरुष व महिला अभ्यर्थी चाहे वे किसी भी वर्ग से हों निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।
